तर्ज़—सारी सृष्टि में आनन्द छाया,
कान्हा का जन्मदिन आया...॥
टेक—मंगल नव वर्ष है आया,
खुशियाँ और बहारें लाया ।
श्री कृपा का है सरमाया,
त्यौहारों का अवसर पाया ॥
1) श्री चरणों में है, प्रेमी आए,
हर-इक-दिल है आज हर्षाया,
मंगल नव वर्ष है आया
हर-इक-दिल है आज हर्षाया,
मंगल नव वर्ष है आया
हर-इक-दिल है आज हर्षाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
2) शुभ संक्रान्ति, शुभ त्यौहार,
प्रेमी आए हैं, श्री चरणार ।
माघी पर्व का दर्शन पाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
3) शुभ अवतरण की, पावन बेला,
सच्चे सुख का, लगा है मेला ।
हर तरफ ही आनंद छाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
मौज में आए हैं, जग के वाली ।
भर-भर आशीर्वाद है लुटाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
5) श्री सतगुर का, है शुक्राना,
हम दासों के, जीवन में आना ।
मानुष देहि को सफल बनाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
6) परमहंसों की, पाई सौगात,
कृपाओं की, हुई बरसात ।
भक्ति रस में है सबको भिगाया,
मंगल नव वर्ष है आया ॥
तो इसमें कुछ नहीं संशय, कि बेड़ा पार हो जाए ॥
1.यह सब संसार है दु:खों, का इक भरपूर सागर जो ।
इसी से तरने को मालिक, का ख़िदमतगार हो जाए ॥
मेरे मन गर प्रभु चरणों से......॥
2.हैं तेरे कर्म ही उल्टे, जो तू यों कष्ट उठाता है ।
प्रभु-भक्ति से हासिल, ऐ मनाँ सुख-सार हो जाए ॥
मेरे मन गर प्रभु चरणों से......॥
3.हुआ वश पाँच चोरों के, नहीं मन शान्ति को पाता ।
यह मन अर्पण जो कर देता, तेरा छुटकारा हो जाए ॥
मेरे मन गर प्रभु चरणों से......॥
4.हर वक्त सतगुरु को, जो हाज़िर नाज़िर तू जाने ।
तो बिन प्रयास भवसागर से तेरा निस्तार हो जाए ॥
मेरे मन गर प्रभु चरणों से......॥
5.रज़ा जैसी हो मालिक की, भला सेवक का है उसमें ।
तू ‘दासनदास’ सेवक सतगुरु-चरणार हो जाए ॥
मेरे मन गर प्रभु चरणों से......॥
(प्रेमी जय सच्चिदानन्द बोल)
॥ दोहे ॥
तर्ज़—जय-जय राधा रमण हरि बोल.......॥
टेक—प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ।
देता कानों में अमृत घोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
१) कौन अपना है कौन पराया,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
२) दुनिया के ये झूठे झमेले,
सब माया के हैं ये खेल ।
इनमें जीवन ना अपना रोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
३) हीरा जन्म यह यूँ ना गँवाना,
हर स्वांस को लेखे लगाना ।
तन यह जाए ना माटी के मोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
४) लेना सच्चे प्रभु का सहारा,
झूठे तर्कों से करना किनारा ।
तेरा निश्चय ना जाए डोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
५) पाँच नियमों को ‘दास’ अपना ले,
सेवा-सुमिरन व भक्ति कमा ले ।
पाले दर्शन गुरु के अनमोल,
प्रेमी जय सच्चिदानंद बोल ॥
तर्ज़—तुझसे मिली नज़र....॥
टेक—पाया नूरानी दर्शन, कि कमाल हो गया ।
जिसने भी दर्शन पाया, वो निहाल हो गया ॥
( दु:खी जीवों की सुन कर विनय )
तर्ज़—होठों से छू लो तुम, मेरे गीत....॥
टेक—दुखी जीवों की सुन कर विनय,
प्रभु ने अवतार लिया ।
खुशियाँ ही खुशियाँ छाईं,
चहुँ दिशा जयकार हुआ ॥
1. दिन बीस सितम्बर का, वर्ष उन्नीस सौ छब्बीस का ,
ग्राम रायपुर कलां था वो, तहसील थी अजनाला ।
अमृतसर की धरती पर, प्रभु का अवतरण हुआ ॥
2. पिता अर्जुन दास जी थे, माता ज्ञान देवी कहलाईं,
धुरधाम को छोड़ नूरी, ज्योत धराधाम पर आई ।
पंचम रूप में प्रकट हो, जीवों को दीदार दिया ॥
3. पाप धरती पर था बढ़ता, मच रही थी हाहाकार,
आए जगत् में कुल मालिक, सृष्टि का करने सुधार ।
यही लक्ष्य केवल इनका, इस दुनिया में आने का ॥
4. भेष संतों का धर कर के, युग-युग प्रभु आते हैं,
अपनी निज रूहों को, सद्मार्ग दिखलाते हैं ।
अपने श्री चरणों का, देते हैं सहारा सदा ॥
5. हम जीवों पर प्रभु ने कितना ही किया उपकार,
प्रेम भक्ति का अनुपम यह, खोला जो श्री दरबार ।
बलिहार सदा जाऊँ, एहसान जो तूने किया ॥
6. हम दीनों की बस, प्रभुवर यही है अभिलाषा,
तेरे भिक्षुक बन करके, आएँ तेरे द्वार सदा ।
श्री चरणों के ‘दास’ बनें, करें चरणों की ही सेवा ॥
तर्ज़—भर दो झोली मेरी या मोहम्मद.........॥
टेक—श्री आनंद पुर की धरती यह प्यारी है,
ये तो जन्नत है, दाता हमारी,
इसकी महिमा को किस मुख से गाएँ,
ब्रह्मा, विष्णु और शिव भी सकुचाएँ ।
श्री सतगुरु ने खुद फ़रमाया,
दर्जा इसका है भक्ति में आला प्रभु,
श्री आनंदपुर का अजब नज़ारा है,
लगे फीका जगत् बाकी सारा है,
बैकुंठों का प्रभु ने , नक्शा उतारा है,
परमहंसों की रहमत यहाँ भारी है।
त्रिलोकी से ये तो है न्यारी....॥
2. इसके कण-कण में भक्ति के फूल खिले,
श्री आज्ञा में जो जीव ढल जाते हैं,
इक नज़रे कर्म में ही कटती,
लख चौरासी जीवों की सारी।
त्रिलोकी से ये तो है न्यारी....॥
3. हर ख़्वाहिश यहाँ पूरी हो जाती है,
कल्प वृक्ष यह धरती कहलाती है,
हम दासों की ख़्वाहिश तो तेरा दर्शन है प्रभु,
और क्या माँगें, है बस तेरी जुस्तजू,
माँगते हैं तुमको तुम्ही से,
यही चरणों में विनती हमारी।
त्रिलोकी से ये तो है न्यारी....॥
रखना चरणों में, दूर कभी करना नहीं,
इक तेरा सहारा ही हमको प्रभु,
सच्चे माता-पिता हो तुम्ही सतगुरु,
रज़ा तेरी में हम रहें राज़ी,
लगे प्राणों की चाहे अब बाज़ी।
त्रिलोकी से ये तो है न्यारी....॥
भजन
( गुरु पूजा )
गुरु पूजा की शुभ घड़ी आई....॥
भजन
तर्ज़—दिल चीज़ क्या है .....॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें